रायबरेली हरचंदपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुँचे एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह



जागरण: रायबरेली हरचंदपुर सीएचसी में औचक निरीक्षण करने पहुँचे एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य व चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया.एमएलसी के इस निरीक्षण में उन्होंने कई खामियां पाई। सीएचसी में एक्सरे मशीन,अस्पताल के कर्मचारियों की अनुपस्थिति,जंगरेटर बंद व पंखे नही लगे मिले जिस पर एमएलसी ने सीएमओ रायबरेली को तलब किया आनन फानन सीएमओ तत्काल रायबरेली से हरचंदपुर सीएचसी पहुँचे जहाँ उन्होंने मौके पर कई खामियां पाई। जिस पर सीएमओ ने जल्द समस्याओं को दूर करने को कहा। सालो से बंद पड़ी एक्सरे मशीन को एमएलसी ने तत्काल शुरू करवाया। इसके बाद एमएलसी गोद लिए सीएचसी को अपनी निधि से रैन बसेरा व आशा बहुवो को रुकने के लिए चार बेड का कमरा दिया.व हरचंदपुर जल निगम टंकी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक नई पाइप लाइन चालू करने के निर्देश दिए जल निगम एक्सईएन को दिए..व हरचंदपुर में बंद पड़ी पुरानी सीएचसी को पुनः चालू कराने के निर्देश व डॉक्टर गुप्ता को इस सीएचसी में बैठने के लिए सीएमओ द्वारा आदेशित किया गया।सीएचसी में बंद पड़े आरओ प्लांट को शीघ्र चालू कराने के भी निर्देश दिए गए।


रायबरेली से संवाददाता संतोष कुमार की रिपोर्ट

Comments

Popular Posts