इम्यूनिटी क्या है, और इसे कैसे बढ़ाएं?

जागरण: इम्यूनिटी क्या है, इसे कैसे बढ़ाएं। 

विगत 2 वर्षों से वैश्विक महामारी Covid-19 के दौरान इम्यूनिटी शब्द कई बार सुनने में आया है।

क्या आप जानते हैं कि इम्यूनिटी का मतलब क्या होता है,
अगर नहीं जानते तो जान लीजिए कि इम्यूनिटी एक अंग्रेजी शब्द है जिसका हिंदी अर्थ प्रतिरक्षा होता है।

हमारे रुधिर में विशेष प्रकार के लसिकाणु पाएजाते हैं जिनमें रोगजनक कारकों जैसे जीवाणु विषाणु कवक आदि से लड़ने की विशेष क्षमता होती है। ये बाहर से आए रोग जनक कारकों से हमारे शरीर की रक्षा करते हैं।

आप जानते हैं कि हमारे शरीर में श्वेत रक्त कणिकाएं पाई जाती हैं जो बाहर से आए कीटाणु का भक्षण करती हैं।

हमारे शरीर की रोगजनक कारकों से लड़ने की क्षमता को ही प्रतिरक्षा अथवा इम्यूनिटी कहतें हैं।

आइए आपको बताते हैं कि इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं।
हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार के हार्मोन एन्ज़ाइम और प्रोटीन पाए जाते हैं जो हमारे प्रतिरक्षी तंत्र को सक्रियता प्रदान करते हैं। इसलिए हमें ऐसी खाद्य सामग्री को प्रयोग में लाना चाहिए जिससे यह पदार्थ प्राप्त होते हैं।
जैसे हरी सब्जियां फल दाल दूध मक्खन अंडे कच्चा मांस आदि।

विटामिन भी हमारी इम्यूनिटी के लिए बेहद जरुरी है। विटामिन का संश्लेषण हमारे शरीर में नहीं होता इसलिए हमें ऐसे पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिनसे विटामिन प्राप्त होती है। खासकर विटामिन सी हमारी प्रतिरक्षा के लिए आतिमहत्वपूर्ण है। आजकल बहुत से इम्यूनिटी बूस्टर उत्पाद उपलब्ध हैं जिनके माध्यम से हम अपनी इम्यूनिटी को बेहतर बना सकते हैं।

योग भी हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने का एक अचूक साधन है योगाभ्यास के दौरान हमारे शरीर की संपूर्ण ग्रंथियां सक्रिय हो जाती हैं जिससे हमें आवश्यकता अनुसार एंजाइम हार्मोन और प्रोटीन तीनों उपलब्ध हो जाते हैं इसलिए कहा जाता है की योग करने से शरीर निरोग रहता है। व्याधियों से लड़ने के लिए अपनी इम्यूनिटी को बेहतर बनाए रखना बहुत जरूरी है।

Comments

Popular Posts