नेहरू युवा केंद्र संगठन प्रयागराज और 'नमामि गंगे' द्वारा संगम तट पर योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ
नेहरू युवा केंद्र संगठन व नमामि गंगे द्वारा प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित योगाभ्यास के कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी जागृति पांडे, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे ऐषा सिंह, योग प्रशिक्षक का निधि जी, मानस पर्यावरण संस्थान के संस्थापक श्री मानस चिरविजय सांकृत्यायन जी (गंगा सेवक), नवसंस्कृति फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे, और बधावा हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित सूरज जी महाराज, नेहरू युवा केंद्र के राज्य प्रशिक्षक चंद्रमणि मिश्रा जी, महेश द्विवेदी जी और बाल व्यास पंडित विष्णु कांत व अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इसी योगाभ्यास के पश्चात स्वस्थ व स्वच्छ समाज की संकल्पना को चरितार्थ करने हेतु उपस्थित सभी गणमान्य लोगों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।













Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com