टेक्नोलॉजी और विज्ञान में अंतर
जागरण:
प्रौद्योगिकी अर्थात टेक्नोलॉजी क्या है,आइए जाने।
संसार में विरले ही ऐसा कोई होगा जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विषय में ना जानता हो।
प्रौद्योगिकी ने संपूर्ण मानव जाति का जीवन अत्यंत सरल बना दिया है। अगर आपको किसी दूरस्थ स्थान पर जाना है तो आप हवाई जहाज से बहुत कम समय में वहां जा सकते हैं, यह क्या है? यही प्रौद्योगिकी है।
प्रौद्योगिकी और विज्ञान दोनों अलग-अलग हैं ।
विज्ञान प्रयोग एवं निष्कर्षण पर आधारित विशिष्ट प्रकार का ज्ञान होता है जबकि विज्ञान का मानव जीवन में प्रयोग ही प्रौद्योगिकी है।
जिज्ञासा विज्ञान को जन्म देती है और विज्ञान प्रौद्योगिकी को जन्म देता है। आजकल प्रौद्योगिकी बहुत आगे बढ़ गई है फिर चाहे जो भी क्षेत्र हो वह प्रौद्योगिकी के प्रभाव से परे नहीं है।
आपने संचार व्यवस्था के क्षेत्र में कार बस ट्रेन और हवाई जहाज तो वही कृषि के क्षेत्र में ट्रेक्टर रासायनिक उर्वरक और हार्वेस्टर जैसी तकनीकों से सुविधा प्राप्त की होगी।
प्रौद्योगिकी का उद्देश्य मानव जीवन को सुगम बनाना है।
प्रौद्योगिकी से ही आज कई जानलेवा बिमारियों के टीके बनाए जा चुके हैं।
किंतु प्रौद्योगिकी और विज्ञान मानव जीवन के लिए लाभकारी ही नहीं अपितु हानिकारक भी हैं।
युद्ध के क्षेत्र में परमाणु बम और हाइड्रोजन बम जैसे इजाद
मानव जीवन के लिए हित कर नहीं है।
मानव को विज्ञान और प्रौद्योगिकी का प्रयोग जीवन को सरल बनाने के लिए करना चाहिए न कि विनाशकारी विस्फोटक पदार्थ बनाने के लिए।











Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com