आज-कल असम में इन्हीं की चर्चा है |


आनंद मिश्रा,आईपीएस..

आज-कल असम में इन्हीं की चर्चा है | 

पहले धुबरी ज़िले में थे | वहाँ से ट्रांसफर होकर कल ही नगाँव ज़िले में ज्वाइन किया है | मार्शल आर्ट के एक्स्पर्ट,अच्छे गिटारवादक,गायक,साहसी,नेक,ईमानदार,जोशीले इस आईपीएस अधिकारी की रोज़ाना कम-से-कम आठ-दस वीडियो सोशल मिडिया में अपलोड हो रहे हैं | ऐसा कॉम्बिनेशनवाला युवा आईपीएस तो साउथ की मुवीज में ही देखा था | 

धुबरी से लोग उन्हें आने ही नहीं दे रहे थे | कोई पाँव छू रहा था तो कोई गाड़ी रोककर माला,गमछा पहना रहा था,कोई फोटो ले रहा था तो कोई कुछ कहते हुए रो पड़ा था | 

नगाँव ज़िले में ज्वाइन करते ही कल जैसे हड़कंप मच गया | कई महीनों से वहाँ फँसे दक्षिण भारत की गाड़ियों को घर भेजने की इंतज़ाम से लेकर टनों के हिसाब से अवैध ड्रग्स बरामद करने तक कुछ ही घंटों के अंदर अब तक उन्होंने कई बड़े काम कर दिये हैं | 

ऐसे कुछ और अधिकारी आ जायें तो देश सच में सुधर जायेगा | 

ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें,लंबी आयु दें...


 प्रवीण कुमार मिश्रा

(ये लेखक निजी विचार हैं)

Comments

Popular Posts