जब प्रेमी और प्रेमिका को जुदाई नहीं हुई बर्दाश्त तो रचाई शादी



जागरण: रायबरेली लालगंज एक दूसरे से आंखें मिलते ही प्यार परवान चढ़ने लगा जीने मरने की कसमें खाई तो प्रेमी प्रेमिका के गांव पहुंच गया और चुपके से मंदिर में दोनों ने शादी कर ली मामले की भनक दोनों के परिजनों को लग गई दोनों पक्ष एकत्र हुए लेकिन प्रधान के समझाने पर दोनों पक्ष उनके विवाह को लेकर रजामंद हो गए और दोनों के प्रेम विवाह को स्वीकार कर लिया सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई बधाई दी और प्रेमी-प्रेमिका हंसी-खुशी घर को गए बताया गया है कि हरदोई जनपद के ग्राम फरिगहना थाना पाली निवासी आदित्य के भाई की ससुराल पूरे प्रान सिंह मजरे ऐहार गांव में है जिसके चलते उसका यहां आना जाना लगा रहता था कुछ दिन पहले आयोजित एक वैवाहिक आयोजन में शामिल शामिल होने के लिए आदित्य आया था उसकी मुलाकात नन्हकई पुत्री सुंदरा निवासी पूरे बाल्हेश्वर मजरे ऐहार से हुई छोटी सी मुलाकात के दौरान ही दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई अलग अलग रहना दोनों को मुश्किल लगने लगा दोनों ने आपसी सहमति से 25 जून को क्षेत्र के  सुप्रसिद्ध बाल्हेश्वर मंदिर में शादी कर ली जैसे ही यह बात दोनों के परिजनों को पता लगी हड़कंप मच गया रविवार को ग्राम प्रधान राजेश यादव के दरवाजे दोनों पक्ष वर वधु समेत एकत्र हो गए कुछ देर चली बातचीत के दौरान दोनों पक्ष ने उनके विवाह को स्वीकार कर लिया वही प्रेमी युगल ने एक दूसरे को जय माला पहनाई और हंसी-खुशी जीवन बिताने का वादा दिया मां सावित्री बहन सावित्री बहनोई शिव प्रकाश एडवोकेट दीपक गुप्ता औसान पिंटू बाबू मोतीलाल राजेश यादव रमाशंकर राहुल यादव पुती आदि मौजूद रहे।

रायबरेली संवाददाता संतोष कुमार की रिपोर्ट

Comments

Popular Posts