डिजिटल अध्ययन का महत्व
जागरण:
बढ़ती तकनीक ने संपूर्ण मानव जाति को समस्त क्षेत्रों में डिजिटल बना दिया है।
आधुनिक समय में प्रत्येक व्यक्ति अपना काम डिजिटल तरीके से करता है फिर चाहे वह पैसों का भुगतान हो या सामानों की खरीददारी हो या की ऑनलाइन पढ़ाई हो।
विगत दो वर्षों से विश्व को क्षत-विक्षत करने वाली महामारी कोविड-19 ने विद्यार्थियों की शिक्षा को अत्यंत प्रभावित किया है।
किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचाव के लिए संपूर्ण विद्यालय प्रशिक्षण संस्थान विश्वविद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थाएं सरकार द्वारा बंद की जा चुकी हैं।
इस समय शिक्षा का एकमात्र शेष साधन ऑनलाइन अध्ययन है। कई सारे ऐसे ऐप उपलब्ध हैं जिनके जरिए आप ऑनलाइन अध्ययन कर सकते हैं। बिना किसी व्यक्ति के संपर्क में आए हुए कोविड-19 जैसी महामारी से बचते हुए आप अपनी अध्ययन प्रणाली को सुचारू रूप से संचालित कर सकते हैं।
आप अपने शैक्षणिक संस्थाओं से ऑनलाइन अध्ययन में जुड़ सकते हैं और घर बैठे ही शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं।
विज्ञान एक ऐसा प्रबल साधन है जिसके माध्यम से मानव जीवन को अत्यंत सरल बनाया जा सकता है। किंतु हमें विज्ञान का प्रयोग सदैव जीव जगत और प्रकृति के हित के लिए करना चाहिए।
आधुनिक युग में मानव का डिजिटल होना अत्यंत आवश्यक है जैव विकास के महान वैज्ञानिक महोदय चार्ल्स डार्विन के अनुसार जो जीव समय और प्रकृति के स्वभाव अनुसार अनुकूलन करने में सक्षम होते हैं वे सदैव विकसित होते हैं। और आज डिजिटल होने का समय है इसलिए संपूर्ण मानव जाति को इसके प्रति अनुकूलन करना चाहिए यही मानव जाति के विकास के लिए हितकर है।










Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com