बरईपुर आश्रम में दिए योग के टिप्स

जागरण: लालगोपालगंज के बरईपुर रामनगर स्थित आश्रम में विश्व योग दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ। सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण महिला - पुरूषों को योग और आध्यात्मिक धर्म के तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। कहा गया कि जीवन को खुशहाल बनाने के लिए योग के यम, नियम और संयम को जीवन में उतारना जरूरी है। 
सत्यम शिवम सुंदरम आश्रम में 19 जून से तीन दिवसीय राजयोग शिविर का आयोजन किया गया। आसपास के ग्रामीणों ने योग और अध्यात्म ज्ञान की जानकारी विस्तार से हासिल की। समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए रिटायर्ड सीएमओ डॉ पीके सिन्हा ने योग को जीवन का अमूल्य हिस्सा बताया। कहा कि शारीरिक, मानसिक मजबूती और  निरोग व प्रसन्न जीवन के लिए योग बहुत ही जरूरी है। समाजसेवी डॉ विभा मिश्रा ने कहा कि जीवन की आपाधापी और भागदौड़ में योग प्राणायाम बहुत ही उपयोगी है। कृषि वैज्ञानिक व बायोवेद शोध संस्थान मोहरब के निदेशक डॉ बृजेशकांत द्विवेदी ने कहा कि जीवन में नियम, संयम और आहार का बड़ा ही योगदान है। प्रकृति से जुड़कर जीवन शैली को बदलना होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार  शिवा शंकर पाण्डेय, प्रवेश दीदी, अभिषेक शुक्ला, सर्वदा जी समेत कई प्रमुख लोगों ने संबोधित किया। प्रार्थना सभा और ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर शिवाकांत ,आरती, मंजू ,शिल्पी, दीनू ,मल्लिका, सुनीता, सतवीर, राम शरण, राम लखन, रामबहादुर , नित्य नारायण, कन्हैयालाल ,आदि लोग उपस्थित रहे।

 रिपोर्ट:- 
दारा सिंह

Comments

Popular Posts