शाहजहांपुर के तिलहर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेडिकल कॉलेज के बाहर चाय पी रहे तीन लोग अनियंत्रित बस की चपेट में आने से 3 की मौत 4 हुई घायल

जागरण:तिलहर/शाहजहांपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेडिकल कॉलेज के बाहर चाय पी रहे तीन लोग अनियंत्रित बस की चपेट में आकर असमय काल के गाल में समा गए तो वहीं दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए हैं।
दिल्ली से शाहजहांपुर की तरफ आ रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे चाय के होटल पर चढ़ गई।
हादसे के दौरान होटल में चाय पी रहे तीन लोगों की कुचलकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है।हादसे की वजह ड्राइवर को अचानक नींद आना बताया जा रहा है।
घटना थाना तिलहर क्षेत्र के नेशनल हाईवे 24 की है।यहां वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज के बाहर दिल्ली से शाहजहांपुर की तरफ आ रही डग्गामार वाहन अचानक अनियंत्रित होकर चाय के होटल पर चढ़कर एक पेड़ से टकरा गई।इस दौरान चाय के होटल पर चाय पी रहे तीन लोगों की बस से कुचल कर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के 4 लोगों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मरने वालों में एक व्यक्ति हरदोई का रहने वाला है जबकि दूसरा व्यक्ति शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।तीसरे मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मरने वाले लोग मेडिकल कॉलेज में अपने परिजनों का इलाज कराने के लिए आए थे।और रोड किनारे होटल के बाहर बैठकर चाय पी रहे थे।घटना के बाद बस ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जबकि घायलों को वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।मृतक1-सुरेश पुत्र रामसरन उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम चंदगोई थाना शेरामऊ दक्षिणी जनपद शाहजहांपुर।2-अतहर पुत्र कल्लू उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम जमुरा थाना मझिला जनपद हरदोई।3-तीसरी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई अज्ञात।बस की टक्कर से रोहिलखंड में एडमिट लोगों के नाम।1- रामा शंकर पुत्र परशुराम उम्र 45 वर्ष।
2- अरुण पुत्र रमाशंकर उम्र 20 वर्ष।
3- हिमांशु पुत्र रमाशंकर उम्र 8 वर्ष।
4-वैष्णवी पुत्री रामाशंकर उम्र 6 वर्ष।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में जुट गए।

विवेक शर्मा (अंशु)

Comments

Popular Posts