माँ भारती के दो सपूतों बाल गंगाधर तिलक और शहीद चंद्रशेखर आजाद को आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर एक्सीड सोसाइटी ने किया नमन



जागरण: भारतीय स्वातंत्र्य-समर के इतिहास को अपने साहस और समर्पण द्वारा एक अतुल्य गौरव-बोध प्रदान करने वाले माँ भारती के दो सपूतों का आज जन्मदिवस है। भारत की हवाओं से अंग्रेज़ी अहंकार का ज़हर मिटाने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर देने वाले बाल गंगाधर तिलक जी और दुष्ट-दलन को संकल्पित अपनी पवित्र पिस्तौल द्वारा ग़ुलामी की बेड़ियों के बजाए मृत्यु का विकल्प चुनने वाले शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी के जन्मदिवस पर दोनों नर-सिंहों को सादर प्रणाम। 🙏🏻
'भारत की फ़ज़ाओं को सदा याद रहूँगा
आज़ाद था, आज़ाद हूँ, आज़ाद रहूँगा" ❤️
चंद्रशेखर आजाद का शौर्य ऐसा था कि अंग्रेज भी उनके सामने नतमस्तक हो जाते थे। आजाद ने बचपन से ही आजाद भारत के विचार को जिया व चरितार्थ किया और अंतिम सांस तक आजाद रहे। उनके बलिदान ने स्वाधीनता की जो लौ जगाई वो आज हर भारतवासी के ह्रदय में देशभक्ति की अमर ज्वाला बन धधक रही है।


Comments

Popular Posts