ई-रूपी :- डिजिटल भुगतान का एक नया साधन
देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 2 अगस्त 2021 को कैशरहित और संपर्क रहित भुगतान के साधन के रूप में डिजिटल भुगतान साधन, ई-रूपी का अनावरण किया। यह ई-रूपी वाउचर, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण में अहम रोल अदा करेगा तथा देश की शासन-व्यवस्था को नया डिजिटल आयाम देगा।यह इस बात का सूचक है कि भारत तकनीकी के केषट्रा में तकनीकी रूप से अग्रणी हो रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक इसे डिजिटल मुद्रा मुद्रा का रूप देने पर विचार कर रहा है। यह एक प्रीपेड वाउचर की तरह है जिसको- किसी भी बैंक खाते , डेबिट कार्ड , क्रेडिट कार्ड से रिचार्ज किया जा सकता है। इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) ले लांच किया है। NPCI प्रणाली, ऑनलाइन लेन -देने की निगरानी रखती है।
NPCI के डिजिटल वालेट ई-रूपी स्वीकार करने वाले कुल 11 बैंक हैं, जो इस प्रकार है ,एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडियन बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया। जल्द ही और बैंको व डिजिटल एप्स को ई-रूपी वालेट से जुड़ने की उम्मीद है।











Be carefull
ReplyDeleteNice information thank you
ReplyDeleteThank you
Delete