लाचार परिवार 3 दिन से भूखा, पानी में बहा राशन पानी चूल्हा सब , कोई नहीं सुध लेने वाला



जागरण: मथुरा/  मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला अंतर्गत गोवर्धन विकास खंड के गांव नगला माढ। चौथिया का है जहां पिंटू का परिवार जल आपदा से प्रभावित होकर खुले में रात गुजार रहा है इस परिवार के कच्चे मकानों में लगभग घुटने तक पानी भरा हुआ है परिवार का राशन, बर्तन ,चूल्हा ,बिस्तर, कपड़े सब कुछ पानी में बह गया 3 दिन से घर में खाना तक नहीं बना गांव में मांग कर खा रहे हैं छोटे-छोटे बच्चे । लगभग 10 साल से यह परिवार लगातार इस समस्या का सामना करता आ रहा है। बरसात के दिनों में अक्सर महीनों से ज्यादा इसी तरह परिस्थितियों से जूझता है।


 कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी किसी भी प्रकार की मदद परिवार को नहीं मिली।  ना ही कोई जनप्रतिनिधि समाज सेवक परिवार की मदद में आड़े आया। आखिर क्यों मदद नहीं मिल पा रही इस परिवार को जबकि परिवार बाल्मीकि बिरादरी का है जो गांव में सफाई का कार्य करते हैं लेकिन प्रशासन की कुंभकरण की नींद के कारण असहाय लाचार और विकट परिस्थितियों में है। बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार के किसी भी छोटे बड़े जनप्रतिनिधि या अधिकारी गणों में से कोई भी मदद के लिए नहीं पहुंचा गांव में ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सराहनीय कार्यों पर पानी फेर रहे क्षेत्रीय शासन प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि। 

रिर्पोट:-
राजू कश्यप, 
मथुरा, उत्तर प्रदेश

Comments

Popular Posts