गोवर्धन बरसाना मार्ग स्थित नीमगांव फाटक से 50 कदम की दूरी पर ट्रेन के आगे आने से महिला की दर्दनाक मौत

जागरण:मथुरा/ बरसाना मार्ग स्थित नीमगांव फाटक से 50 कदम की दूरी पर ट्रेन के आगे आने से महिला की दर्दनाक मौत, सर हुआ धड़ से अलग, घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस।


घटना थाना गोवर्धन क्षेत्र के बरसाना रोड स्थित रेलवे लाइन की है जहां एक महिला ने रेलगाड़ी के आगे आकर अपनी जान दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस घटना को आत्महत्या बताया जा रहा है। आसपास के लोग महिला को पहचानने से इंकार कर रहे हैं, लेकिन मृतक महिला के हाथ पर उसका नाम प्रेमवती लिखा हुआ है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई और महिला की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दुबे द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी एकत्रित की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।



रिपोर्ट:- राजू कश्यप, मथुरा 

Comments

Popular Posts