निर्भया केस में अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने वाली महिला अधिवक्ता सीमा समृध्दी कुशवाहा को मिल रही है जान से मारने की धमकी
जागरण: निर्भया केस में अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने वाली महिला अधिवक्ता सीमा समृध्दी कुशवाहा को मिल रही है जान से मारने की धमकी ।
निर्भया केस के बाद वो करीब आधे दर्जन ऐसे मुकदमों को लड़ रही हैं जिनमें कि हाथरस गैंग रेप व मर्डर जैसे गम्भीर केस भी शामिल है, जो कि मीडिया में चर्चा में नहीं हैं। ऐसे मुकदमों में हमेशा उनकी जान को खतरा रहता है और धमकियाँ भी मिलती रहती है , कभी अपराधियों के तरफ से तो कभी उनके रिश्तेदारों की तरफ से । हाथरस केस के ट्रायल के दौरान कोर्ट रूम में ही उनको जो धमकियाँ दी गई थी, उससे तत्कालिक जज साहब को कोर्ट रूम के अंदर ही उन्हें पाँच कॉन्स्टेबल की सुरक्षा घेरे में लेने का आदेश देना पड़ा था। जिस व्यक्ति द्वारा ये धमकी दी गई थी , उसपर पहले से ही कई आपराधिक गम्भीर मुकदमें दर्ज हैं।
पिछले छः माह पूर्व उन्होने गृहमंत्रालय व भारत सरकार , प्रधानमंत्री जी से अपनी सुरक्षा के लिये आवेदन कर चुकी हैं। जिस पर उन्होने दिल्ली पुलिस के आग्रह पर सारे दस्तावेज एवं संभावित खतरे की आशंका से संबंधित सभी साक्ष्य उपलब्ध करा चुकी हैं लेकिन अभी तक किसी भी तरह की सुरक्षा का आश्वासन नहीं प्राप्त हुआ हैं।
माननीय प्रधानमंत्री जी निर्भया केस के अपराधियों की सजा के निष्पादन के बाद आपने नारी शक्ति को बधाई दी थी । आज भारत की बेटियों की गरिमा,उनकी सुरक्षा और देश के स्वाभिमान के लिये लड़ने वाली बेटी आपसे अपनी सुरक्षा की मांग कर रही है तो उसे सुरक्षा देने में इतना विलम्ब क्यों ?
व्यक्तिगत विरोध के चलते महाराष्ट्र सरकार के बदले की भावना का शिकार हुई एक अभिनेत्री को तत्काल प्रभाव से भारत सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई थी लेकिन अब जब देश की बेटियों पर हो रहे अत्याचार का मुखर विरोध करते हुए उन्हें न्याय दिलाने वाली देश की बेटी को जब अपराधियों द्वारा धमकी मिल रही है तो सरकार उसकी सुरक्षा के सन्दर्भ में अपनी मूक असमर्थता व्यक्त कर रही है। नारी शक्ति की सुरक्षा और सम्मान का दम्भ भरने वाली सरकार को देश की बेटी को सुरक्षा का आश्वासन देने में इतना विलम्ब शोभा नहीं देता।












Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com