विश्वास फाउंडेशन ने कराया नेत्र रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन
जागरण: प्रयगराज के विकासखंड बहरिया के हरीराम पट्टी उर्फ कटनई ग्राम में सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय के सौजन्य से विश्वास फाउंडेशन के अध्यक्ष पंडित ओम प्रकाश मिश्र द्वारा बुधवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 79 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की गई इस दौरान नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच करते हुए सलाह के साथ दवाइयों का वितरण भी किया गया।
संस्था के सचिव/प्रबंधक पीयूष मिश्र ने बताया कि जांच के दौरान 38 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित मिले जिन्हें ऑपरेशन हेतु चिकित्सालय के वाहन से सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय ले जाकर ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण हेतु भर्ती किया गया शिविर को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारी गण पुंडरीक तिवारी, सूरज मिश्र, दुरगांश मिश्र व चिकित्सालय के डॉ पंकज गुप्ता व उनकी टीम आदि उपस्थित रहे।
आगामी नेत्र शिविर 1 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक हरीराम पट्टी उर्फ कटनई (निकट जय मां दुर्गा धाम) में पुनः आयोजित किया जाएगा जिसमें सितंबर माह में ऑपरेशन हुए सभी मरीजों को पुनः नेत्र परीक्षण करके नजर के चश्मे निशुल्क प्रदान किए जाएंगे एवं नए मरीजों को ऑपरेशन हेतु भर्ती किए जाएंगे।











Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com