जल आपदा पीड़ित की खबर पाकर 'जन साहस संस्था' ने सुधि लें, पहुंचाया राशन
राशन सामग्री लेकर पहुंचे जिला समन्वयक कर्मचारी मुन्ना लाल ने बताया कि हमारी संस्था ने जब यह खबर मीडिया बंधुओं के द्वारा देखी तो बड़ा दुख हुआ और हम तुरंत ही इस परिवार की मदद करने के लिए राशन किट लेकर निकल पड़े। इस राशन किट में लगभग ₹3000 का राशन है जिसमें आटा चावल दाल तेल नमक मिर्च मास्क सेनेटरी पैड सैनिटाइजर आदि हैं मुन्ना लाल ने बताया कि हम अब तक लगभग हजारों लोगों की इसी तरह राशन किट देकर मदद कर चुके हैं और हमारी मदद जरूरतमंद और असहाय लोगों के लिए लगातार जारी रहेगी । मुन्ना लाल ने कहा कि हमारी तरफ से इस परिवार के लिए आगे भी हर संभव मदद की जाएगी।
रिपोर्ट :-
राजू कश्यप











Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com