आम आदमी पार्टी का सदस्यता सम्मेलन संपन्न, प्रदेश में इस बार बनेगी आप सरकार बोले आप नेता


जागरण: दिल्ली और पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 मैं अपना दम दिखाने के लिए तैयार है, इसी श्रंखला में गत दिनों पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गठबंधन की अटकलों को विराम देते हुए प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, आगामी चुनावों को ध्यान मेंरखते हुए पार्टी के द्वारा 8 जुलाई 2021 से चलाए जा रहे यूपी जोड़ो अभियान के अंतर्गत सदस्यता सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं ।।
 गोवर्धन विधानसभा के गांव दौलतपुर मे आयोजित सदस्यता सम्मेलन में बोलते हुए सह प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली के गोकलपुर विधानसभा से विधायक चौधरी सुरेंद्र सिंह ने विधानसभा में सदस्यता अभियान के अंतर्गत अब तक 21000 सदस्यों को जोड़े जाने का स्वागत किया, चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों के बाद दिल्ली की तरह ही लोकप्रिय आम आदमी पार्टी की सरकार का गठन होगा, उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा के लिए निर्धारित सदस्यता लक्ष्य एक करोड़ परिवारों को जोड़ने का संकल्प पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पूरा किया जा चुका है ।।

इसकी बदौलत पार्टी के विधानसभा चुनावों मैं जीत को लेकर अब कोई संशय नहीं रह गया है, प्रदेश के लोगों ने अब तय कर लिया है, कि वह भी प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार की स्थापना कर अपने लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 20000 लीटर मुफ्त पानी, 2500 रुपए पेंशन, विश्व स्तरीय शिक्षा, विश्व स्तरीय इलाज जैसी सभी सुविधाओं को दिल्लीवासियों की तरह ही प्राप्त करेंगे, इसके साथ ही अपने गांव, नगला, कस्बे, कॉलोनी के समग्र विकास सहित महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर एवं गली-गली में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए झाडू पर वोट देने का काम करेंगे ।।

 चौधरी ने आगे कहा कि प्रदेश की योगी और देश की मोदी सरकार से अन्नदाता किसान, गरीब, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक सहित भाजपा के समर्थक माने जाने वाले ब्राह्मण, वैश्य, ठाकुर सहित अगड़ी जाति के मतदाता भी बेहद नाराज हैं, ना सिर्फ इतना बल्कि योगीराज में प्रदेश में ब्राह्मणों के ऊपर अत्याचार की भी कई घटनाएं हुई हैं, वही योगीराज में अल्पसंख्यक समुदाय भय के वातावरण में अपना जीवन व्यतीत कर रहा है ।।

कार्यक्रम को आगे सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव आम आदमी पार्टी एवं प्रभारी मथुरा जिला श्रीमती रानू निगम ने प्रदेश में महिलाओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ और बेटी बढाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में बेटियां खुलेआम दरिन्दगी की शिकार हो रही है, ना सिर्फ इतना बल्कि खुलेआम बेटियों की बलात्कार के बाद निर्मम हत्या की जा रही है, और योगी की पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी रहती है ।।

 सम्मेलन में बड़ी संख्या में जुटी महिलाओं का आह्वान करते हुए श्रीमती निगम ने आधी आबादी से ऐसी असंवेदनशील सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की ।।

 कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने कहा योगी सरकार अब मात्र चंद महीनों की मेहमान है, प्रदेश की जनता महंगी बिजली, बढ़ती बेरोजगारी बेलगाम बढ़ती हुई महंगाई, ₹100 लीटर पेट्रोल- डीजल के अलावा सरकार की किसान विरोधी नीतियों से परेशान है, और आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप मैं देख रही है ।।

सम्मेलन का संचालन करते हुए विधानसभा प्रभारी अनंत कौशिक ने कहा कि विधानसभा के ज्यादातर गांव के लोग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं, और गत दिनों में अपने सदस्यता दौरों के दौरान हमने महसूस किया है, कि लोग अब पूर्व की सपा, बसपा एवं लोक दल की सरकारों के अनुभवों को देखते हुए आम आदमी पार्टी की लोक कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर इस बार यूपी में दिल्ली के जांचे- परखे और खरे केजरीवाल मॉडल को लागू करने के लिए तैयार हैं ।।

कार्यक्रम का समापन करते हुए विधानसभा के अध्यक्ष चौधरी राम प्रकाश तेवतिया ने कहा कि पिछले 8 महीनों से अन्नदाता किसान मोदी सरकार के दरवाजे पर तीनों काले कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर गर्मी- सर्दी- बरसात से बेपरवाह होकर भी डटे है, लेकिन कानूनों की वापसी तो दूर सरकार उनसे बात तक करने को तैयार नहीं है, वहीं इसके ठीक उलट दिल्ली की केजरीवाल सरकार धरने पर बैठे किसानों के लिए मुफ्त बिजली- पानी एवं खाने की सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही है, किसान अब अपने हितैषी को पहचान गया है एवं आगामी यूपी चुनाव में झाड़ू पर वोट देने का काम करेगा ।।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला महासचिव सुरेश कुमार सैनी, SC- ST विंग के जिला अध्यक्ष सागर बाल्मीकि, विधानसभा के वार्ड नंबर 26 से जिला पंचायत प्रत्याशी रहे एडवोकेट रामेश्वर, दौलतपुर के प्रधान लिली, अरशद खान, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नीरज यादव, कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र चौहान, अंसार अल्वी, अशोक सैनी, संतोष सक्सेना, मनी प्रकाश, जग्गू मल, अमर डीलर, समसू मास्टर, रामशरण, जगराम, मसीद सहित सैकड़ों की तादाद में ग्रामवासी एवं आप कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।

रिपोर्ट :-
राजू कश्यप, मथुरा 

Comments

Popular Posts