यूपी पुलिस की रिवाल्वर के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने वाली प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया


जागरण: रातो रात इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर अपलोड करने वाली यूपी पुलिस की कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। इंस्टाग्राम पर रिवाल्वर के साथ वीडियो बनाकर अपलोड करने के बाद उन्हें तलब किया गया था, जिसके बाद प्रियंका मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था। लेकिन इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं अब तक 43 हजार के पार फॉलोअर हो चुके हैं। प्रियंका अपने वीडियो के बाद तेजी से फेमस हुई है। प्रियंका मिश्रा आगरा के एमएम गेट पर तैनात थी ट्रेनिंग के बाद कॉन्स्टेबल की पहली पोस्टिंग थी। प्रियंका को सीओ सदर की जांच के बाद एसएसपी ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उनकी माने तो उन्होंने इंटरनेट पर कमेंट से परेशान होकर इस्तीफा दिया था। उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली प्रियंका मिश्रा को साल 2020 में पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात हुई थी। उनकी पहली पोस्टिंग के बाद वर्दी में उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाया था। जिसमें एक वीडियो पर डायलॉग के साथ 24 अगस्त को उनका यह वीडियो वायरल हुआ था।


 संतोष कुमार की रिपोर्ट







Comments

Popular Posts