जागरण: मथुरा/ मामला गोवर्धन बरसाना रोड पर भगोसा के समीप का है, यहां ओवरटेक करने पर एक मारुति 800 सड़क के किनारे उतरते हुए खेतों में पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार मथुरा के रहने वाले व्यवसाई मंगलवार को साप्ताहिक बंदी होने की वजह से 4 लोग राधा रानी के दर्शन करने के लिए अपनी कार से बरसाना के लिए निकले तभी वापस आते वक्त गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी गाड़ी खेतों में पलट गई। जिससे 4 में से 2 व्यक्तियों को मामूली चोटें आई। भारत जागरण के रिर्पोटर राजू कश्यप द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की तो उन्होंने पारिवारिक परेशानी होने का कारण बताते हुए कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। इन पर राधा रानी की असीम कृपा ही कहा जा सकता है जो उनकी जान बच गई और यह जाकर वापस अपने घर वालों से मिल सकते हैं।
रिपोर्ट:- राजू कश्यप, मथुरा
Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com