अलीगढ़ रैली में जाने वाली बसों की व्यवस्था से संबंधित अफबाऔ का भाजपा मंडल सेक्टर संयोजक ने किया खंडन
जागरण: मथुरा/ गोवर्धन तहसील अंतर्गत मगोर्रा मंडल से 14 सितंबर 2021 को मोदी जी की रैली अलीगढ़ में जाने के लिए हर मंडल से बसों की व्यवस्था की गई थी। लेकिन इसे ले कर अब एक अफवाह फैल रही है कि मगोर्रा मंडल में रैली में जाने वाली बसों के लिए डीजल की व्यवस्था नहीं हो पाई, जिस वजह से भाजपा कार्यकर्ता रैली में नहीं पहुंच सके। इस बात का खंडन करते हुए भाजपा मंडल सेक्टर संयोजक युवा नेता कृष्णा कुंतल ने बताया कि यह डीजल से संबंधित अफवाह पार्टी को बदनाम करने की नियत से फैलाई जा रही है जो बेबुनियाद हैं। असल में बस मालिकों द्वारा दूसरे नंबर की बसें पेट्रोल पंप पर भेज दी गई थी जिनके नंबर पेट्रोल पंप पर मैच नहीं हुए जब भाजपा पदाधिकारियों को इस बारे में पता चला तो तुरंत ही बसों की व्यवस्था की गई और भाजपा समर्थक कार्यकर्ताओं को रैली के लिए भेजा गया। कृष्णा कुंतल बताते हैं लगभग 1000 से 1200 लोग 15 बसों द्वारा मगोर्रा मंडल से अलीगढ़ रैली में पहुंचे।
मंडल सेक्टर संयोजक कृष्णा कुंतल ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता 2022 चुनाव के लिए तन मन धन से भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी जी के नेतृत्व में कर रहे हैं।
कल सभा में उपस्थित सतेंद्र सिरोही मंडल अध्यक्ष महामंत्री प्रहलाद प्रधान, कृष्णा कुंतल भाजपा सेक्टर संयोजक ,रज्जो नेताजी, गोविंद राम ,जीवन पहलवान, रुस्तम ,मुकेश काका, लक्ष्मण पहलवान, देशा पहलवान, कृपाल कुंतल ,हरवीर सिंह ,राजेंद्र सिंह, राधेश्याम पूर्व प्रधान, संजय नेता, जसमत ,रामानंद, मनोहर भगत, चौधरी राम प्रकाश ने निभाई।
Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com