मुंबई के कूपर अस्पताल में अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन


जागरण: प्रयागराज के गौरव, हिन्दी सिनेमा एवं टेलीविजन जगत के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का असामयिक निधन। 
मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है। 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई है। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए। अस्पताल ने बाद में पुष्टि की है कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है।
प्रयागराज के सिद्धार्थ शुक्ला ने  केवल मुंबई के सिनेमा जगत में अपना एक महत्वपूर्ण अभिनेता के रूप में अपने आप को प्रतिस्थापित किया। सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस टीवी शो के विजेता भी रहे थे। उनके निधन से पूरे देश और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ प्रयागराज के लोग विशेष रूप से स्तब्ध और  दुखी हैं। 
प्रयागराज के गौरव अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के असामयिक निधन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद में भी दुख व्यक्त किया।

Comments

Popular Posts