
जागरण: मथुरा न्यूज़/ प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा क्षेत्र के गांव सतोहा में इस वक्त देव छठ का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मेले में आसपास के गांव और पूरे जिले के लोग अपनी मन्नत मांगने के लिए शांतनु बिहारी मंदिर पर आते हैं और शांतनु कुंड में स्नान करके अपने आप को पुण्य का भागी मानते हैं लोगों का कहना है कि श्री शांतनु बिहारी जी की असीम कृपा से यहां के लोगों के कई कष्टों से निवारण किया था तभी से लगातार यह यह मेला प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है। लेकिन पिछले साल कोरोना की वजह से मेला नहीं लगाया गया था इस वजह से इस बार लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मेले में पुलिस प्रशासन की भी उचित व्यवस्था है। महिला सुरक्षा के लिए महिला पुलिस का भी इंतजाम किया गया है। इस मेले में बच्चे युवा बुजुर्ग पुरुषों एवं महिलाएं सभी आते हैं और मेले में विभिन्न प्रकार की दुकान है जैसे खिलौनों चाट ,जलेबी, राजस्थान का खजला नाम का एक खास खाद्य पदार्थ विशेष रूप से विक्रय किया जाता है। इस मेले में बड़े-बड़े झूलों की अपनी अलग पहचान है जिसमें कई युवा और किशोरियों झूल करके आनंद की अनुभूति प्राप्त करते हैं छोटे बच्चों के लिए यहां विशेष प्रकार के गोल घूमने वाले झूले होते हैं।
आपको बताते चलें यह मेला क्षेत्र का एक प्रमुख मेला माना जाता है यह है मथुरा से लगभग 3 किलोमीटर सतोहा गांव में गोवर्धन जाने वाले मार्ग पर लगाया जाता है।
मथुरा से
राजू कश्यप की खास रिपोर्ट
Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com