जेनर्म की खटारा बसें मथुरा से बरसाना मार्ग पर दौडी , यात्रियों ने झैली समस्या



जागरण:गोवर्धन/मथुरा /आपको अवगत कराते हैं की मथुरा से बरसाना के लिए राधारानी जन्मोत्सव में लाने ले जाने के लिए जैनरम की लगभग 200 बसों की व्यवस्था जनपद मथुरा के एआरएम द्वारा की गई। लेकिन इनमें से अत्यधिक बसें खटारा थी जिनकी हालत पर तरस आता है ऐसी ही मथुरा डिपो की एक बस जिसका नंबर यूपी 80 बीएन 9183 मथुरा से यात्रियों को लेकर बरसाना से मथुरा के लिए निकली जो कि बरसाना गोवर्धन रोड के बीच में ही खराब हो गई बस की हालत देखकर लगता था कि इस बस को डिपो के अधिकारियों की मेहरबानी से चलाया जा रहा है। 


बस की स्थिति की जानकारी करने के लिए मौजूद ड्राइवर साहब को ढूंढने लगे तो ड्राइवर साहब हाथ में चिलम लेकर जलाने वाले थे इतने में मीडिया द्वारा उनसे खराब बस होने का कारण पूछा गया तो ड्राइवर साहब ने पहले तो अपनी चिलम को साइड में रखा और बस के बारे में जानकारी देने लगे। और क्या पता जब ड्राइवर साहब चिलम लगाकर बस चलाएंगे तो बस में बैठी सवारियों की जिंदगी तो ऊपर वाले के हाथ में ही होगी ड्राइवर ने बताया कि उनके द्वारा फोन करके डिपो के मैकेनिक को बुला लिया है और बस को जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा अब देखने वाली बात है कि लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा मेले की व्यवस्था को लेकर 3 दिनों तक व्यवस्था का जायजा लिया गया देखने को मिला कि केवल कागजों में ही व्यवस्था होती नजर आई।

ब्यूरो रिपोर्ट:- 
राजू कश्यप 

Comments

Popular Posts