समाजसेवी गौतम खंडेलवाल ने जाना जल आपदा पीड़ित का हाल, राशन सामग्री देकर मदद की
जगरण: मथुरा के तहसील गोवर्धन अंतर्गत ग्राम पंचायत नैनू पट्टी के गांव नगला माढा चौथईंया में जल आपदा से पीड़ित पिंटू के परिवार से गोवर्धन के प्रमुख समाजसेवी गौतम खंडेलवाल मिलने पहुंचे। पीड़ित का हालचाल जाना, पीड़ित परिवार को क्षमता अनुसार राशन सामग्री भेंट की।
समाजसेवी गौतम खंडेलवाल ने कहा कि इस तरह से दुखी और लाचार बेबस परिवार की सहायता के लिए गांव वाले और समाज सेबी तथा शासन प्रशासन को आगे आना चाहिए ।
गौतम जी ने कहा कि पीड़ित परिवार कई दिन से खुले आसमान के नीचे सो रहा है और मच्छरों का अत्यधिक प्रकोप होने के कारण परिवार के कई सदस्य वायरल से पीड़ित हैं ऐसे परिवार के लिए सरकार की योजना अनुसार पक्का मकान आवंटित होना चाहिए।











Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com