गोवर्धन के सड़को की हालत खस्ता

जागरण: गोवर्धन के सड़को की हालत खस्ता



मथुरा से 21 किलोमीटर की दूरी पर बसी गिर्राज नगरी जहां पर श्री गिरराज महाराज की परिक्रमा लगाने के लिए लाखों श्रद्धालु हर माह पहुंचते हैं वहां की सड़कों की हालत देखकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे और गोवर्धन में हुए विकास कार्यों का भी पता चल जाएगा।

चाहे हम बात करे गोवर्धन के चारों साइड बने नए बाईपास हो या फिर गोवर्धन के   बीचो बीच से गुजरने वाली मथुरा अलवर रोड की को गिरिराज जी के मेन मंदिर दानघाटी पर होकर गुजरता है चारों तरफ सड़कों के द्वारा योगी सरकार की विकास कार्य  ही विकास कार्य नजर आएंगे ।


उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी है और वर्तमान सरकार अपने अपने विकास के कार्यों को लेकर आप जनता के बीच जा रही है और अपने कराए गए विकास कार्यों का ढिंढोरा पीटा जा रहा है जिसका जीता जागता स्वरूप आपको गिर्राज नगरी गोवर्धन में मिल जाएगा। जहां सड़कों पर भारत के नक्शे जैसे गड्ढे और और में भरा हुआ पानी आपको योगी सरकार की विकास कार्यों की भी पहचान करा सकते हैं। 

Comments

Popular Posts