Krishna bhagwan ka darshan hua sulabh
जागरण:मथुरा
ऊर्जा मंत्री ने किया बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र के विकास कार्यों का निरीक्षण
जग प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर वृंदावन में दर्शन के लिए आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं वहीं मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का भी समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है इसी श्रृंखला में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मंगलवार की देर शाम को धर्म नगरी वृंदावन पहुंचे जहां उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर एवं श्री राधा वल्लभ मंदिर में दर्शन और पूजा कर आशीर्वाद लिया वही ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के आसपास की गलियों में प्रो प्रेयर पर्यटन विकास योजना के अंतर्गत विश्व बैंक के सहयोग से कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया जहां कुछ कार्यों में कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा संबंधित अधिकारियों को कमियां दूर करने के निर्देश दिए इसके साथ ही ऊर्जा मंत्री ने श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से पूर्व की अपेक्षा वर्तमान की व्यवस्था के बारे में जानकारी की वहीं उन्होंने स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की साथ ही उन्होंने बताया कि आसपास कुछ और गलियों में कार्य होना उनके भी जल्दी सर्वे कराकर कार्य कराया जाएगा
मथुरा वृंदावन से राजू कश्यप की रिपोर्ट










Good
ReplyDelete