मथुरा जंक्शन पर होगी मेले जेसी व्यवस्था
जागरण: मथुरा/उत्तर प्रदेश : मुड़िया मेला यात्रियों के लिए खोले जाएंगे अलग टिकट काउंटर लगेंगे पांडाल खोया पाया शिवर|
मथुरा मुड़िया मेले के लिए मथुरा जंक्शन पर इस बार मेले जैसी व्यवस्था होगी यात्रियों के लिए अलग से टिकट काउंटर खोले जाएंगे खोआ पाया कैंप लगेंगे |इसकी तैयारी में रेलवे अधिकारी जुट गई है |यूं तो मेला 29 जून से शुरू होना है |इसके बावजूद यात्री कुछ दिन पहले से ही पहुंचना शुरू हो जाते है| इसे देखते हुए रेलवे के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है| इस बार अधिकारीयो को भी अवगत कराया गया है| जानकारी दी गई है कि मथुरा जंक्शन पर यात्रियों के लिए अलग से टिकट काउंटर खोले जाने की आवश्यकता पड़ेगी |
यह टिकट काउंटर भीड बढ़ने के साथ बढ़ते जाएंगे वही एक दूसरे से बिछड़ने वाले यात्रियों को मिलाने के लिए जीआरपी व आरपीएफ का सहयोग लिया जाएगा |
वही रेलवे की ओर से जंक्शन पर पंडाल लगाए जाएंगे |इस पर रेलवे के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहेंगे, और यात्रियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे |जंक्शन पर आने वाले रेल यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी डीआरएम की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए रेलवे की ओर से व्यवस्थाएं की जा रही हैं|
सीमा शर्मा राजू कश्यप मथुरा












Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com