अवैध संबंधों के कारण कर दी युवक की हत्या
जागरण: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के विवाहेत्तर प्रेम संबंध उसके प्रेमी के लिए जानलेवा साबित हुए।
महिला के कहने पर उसके घर मिलने पहुंचे युवक की महिला के पति और देवर ने पीट पीट कर हत्या कर दी । पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि महोखर गांव में 35 वर्षीय नंदकिशोर उर्फ नंदू पुत्र बाबू वर्मा के अवैध संबंध गांव की एक विवाहित महिला से थे । वह अक्सर मिलने रात्रि में महिला के घर पहुंचता था। बीती मध्यरात्रि के बाद विवाहिता के बुलावे पर नंदू फिर महिला के घर पहुंचा, जहां महिला के साथ नंदू को आपत्तिजनक स्थिति में परिजनों ने देख लिया। इसके बाद परिजनों ने लाठी और डंडों से उसकी जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस को भ्रमित करने के लिए घर में घुसे एक चोर बदमाश को पकड़ लेने की सूचना दी।
घटना की सूचना मिलने पर आज कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और नंदू को जिला अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी मे डाग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ घटना का मुआयना कर विस्तृत छानबीन की गई और साक्ष्यों का संकलन किया गया, जिसके बाद घटना का रहस्योद्घाटन हुआ। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी महिला के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने कहा कि महिला के पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया गया और घटना का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना में शामिल दो अन्य परिजनों की तलाश शुरू कर मामले की छानबीन गहराई से की जा रही है।











Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com