मजदूरी मांगने पर डीजे संचालक को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दी जान से मारने की धमकी

जागरण: कौशाम्बी: चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव का जितेन्द्र कुमार पासी पुत्र बुधराम डीजे संचालक है! दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि मेरे गांव के विनोद शुक्ला के लड़की की दिनांक 23-6-2023 को बारात आयी थी! जिसमें लड़की के पिता ने अपनी ओर से डीजे 12 हजार रुपए में तय किया था! बयाना के तौर पर 5 सौ रूपए दिया था! शेष मजदूरी बारात वाले दिन देने को कह कर टाल दिया! दिनांक 24-6-2023 को पीड़ित जितेंद्र कुमार डीजे संचालक विनोद शुक्ला के घर अपनी शेष मजदूरी 11 हजार 5 सौ रूपए मांगने गया तो जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भद्दी - भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से जितेंद्र कुमार को दौड़ा लिया! पीड़ित ने लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र चरवा थाना में दिया है चरवा पुलिस जांच में जुट गई है! 


रिपोर्ट:-
   मंजीत सिंह
 जनपद कौशाम्बी

Comments

Popular Posts