योगी सरकार का दावा फेल, वर्षों बाद भी नहीं बनी सड़क,ग्रामीण परेशान

जागरण:प्रयागराज, मेजा। यूपी की योगी सरकार भले ही हर गांव और हर शहर में अच्छी सड़क बनाने की बड़े बड़े दावे कर रही है लेकिन यह दावा प्रयागराज के मेजा ब्लॉक के हरगढ़ क्षेत्र में फेल नजर आ रहा है। जहां आज भी विकास की किरण नहीं पहुंची है। जहां आजादी के कई दशक बीतने के बाद भी आज तक गांव तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं बनी। मेजा तहसील क्षेत्र के गांव हरगढ़ की सड़क अत्यंत ही क्षतिग्रस्त अवस्था में है लगभग एक किलोमीटर दूरी की उक्त सड़क जो बारिश में कीचड़ से लबालब हो जाती है. ग्रामीण बताते है कि आवाजाही के लिए यही एकमात्र रास्ता है।


ग्रामीणों ने बताया की सड़क पर कीचड़ इतनी हो जाती है। कि ना कोई सब्जी वाला गांव में आता है ना गैस टंकी वाला, ना
एंबुलेंस और ना ही 112 डायल गांव में आ पाती है। और वहां कोई भी व्यक्ति बीमार हो जाता है तो उसे हॉस्पिटल पहुंचते- पहुंचते उसकी मौत हो जाती है ऐसी कई घटनाएं देखने को मिली और ग्रामीण जब इन सबकी जानकारी ग्राम प्रधान अनीता देवी पति राकेश कुमार और सेक्रेटरी (सचिव) को दिया दिया तो ग्रामीणों को ठेंगा दिखाने का काम करते है और ग्रामीणों का कहना है कि हर बार चुनाव के समय नेताओं के द्वारा सड़क बनाने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन चुनावों के बाद कोई भी नेता गांव की तरफ नहीं देखता है। वही लोगों ने बताया इस बारे में विधायक राजमणि कोल को भी बताया गया लेकिन इसके बावजूद भी आज तक प्रशासन ने गांव में सड़क निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाया। 
बता दें कि उक्त सड़क पर सैकड़ों लोगों का आना जाना है। कई ग्रामीणों के पास चार पहिया वाहन है जिसको सड़क ना सही होने की वजह से कहीं अन्य जगह खड़ी करते हैं। जिससे गाड़ियां चोरी होने का भय बना रहता है। पक्की सड़क न होने के कारण बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए गांव में कोई वाहन नहीं आता है जिससे बच्चों के स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती है। अब देखने वाली बात यह होगी प्रशासन और योगी सरकार इस पर क्या कार्यवाही करती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा 

रिपोर्टर:- रावेन्द्र कुमार, प्रयागराज

Comments

Popular Posts