उमेश पाल और उनके गनर के हत्यारोपी गुड्डू बमबाज भगोड़ा घोषित



जागरण: प्रयागराज : उमेश पाल और दो सरकारी गनर के हत्या कांड में सबसे ज़्यादा चर्चित आरोपी गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बमबाज़ है।
 5 लाख के इनामी अतीक अहमद का ये बमबाज़ अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। आज प्रयागराज की धूमन गंज पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम के शिवकुटी के लाला की सराय वाले घर पर 82 की नोटिस चस्पा की और इलाके में मुनादी कर उसे भगोड़ा घोषित किया।
इस दौरान पुलिस ने इलाके में गुड्डू मुस्लिम के फरार होने और उसके ऊपर दर्ज मुकदमे की जानकारी लोगो को देकर ये चेतावनी भी दी कि अगर किसी ने उसको पनाह दी या उसकी मदद की तो उस शख्स के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Comments

Popular Posts