ग्राम शिल्प महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

जागरण: प्रयागराज के नैनी में ग्राम शिल्प महोत्सव का भव्य शुभारंभ महापौर उमेश गणेश केसरवानी के द्वारा उद्घाटन के साथ हुआ. 


 प्रयागराज के नैनी में स्थित सिक परिषद में लगातार 8 वर्षों से ग्राम शिल्प महोत्सव का आयोजन हो रहा है. पीयूष ग्राम उद्योग सेवा समिति द्वारा आयोजित किया जा रहे ग्राम शिल्प महोत्सव में 12 राज्यों के ग्रामोद्योग शिल्प करो बुनकरों आदि के द्वारा उत्पादित भिन्न भिन्न उत्पादों का प्रदर्शन एवं  विपणन किया जा रहा है. 


ग्राम शिल्प महोत्सव के आयोजन पीयूष ग्राम उद्योग सेवा समिति के निदेशक श्री दत्तात्रेय पांडे ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी जागरण के साथ साथ राष्ट्र को पूर्ण रूपेण स्वावलंब व आत्मनिर्भर बनाने की इच्छा रखते हुए कार्य करने वाले ग्रामोद्योग बुनकरों शिल्पकारों द्वारा उत्पादित छोटे बड़े उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. 


 दूसरा मुख्य उद्देश्य लोक कला व संस्कृति को संरक्षित तथा प्रचारित व प्रसारित एवं देशभर के लोक कलाकारों को ग्राम शिल्प महोत्सव के मंच माध्यम से प्रोत्साहित करना व नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्र के उभरते हुए लोक कलाकारों को इस मंच के माध्यम से राष्ट्रीय पटल पर पहुंचने का अवसर प्रदान करना है.

Comments

Popular Posts