राम मंदिर से आये पूजित अक्षत कलश का गाँव सहार में हुआ भव्य पूजन
जागरण: राम मंदिर से आये पूजित अक्षत कलश का गाँव सहार में हुआ भव्य पूजन
प्रखंड चौमुहाँ के खंड सहार में आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अयोध्या से निमंत्रण के लिए आए पूजित अक्षत कलश का पूजन विधि विधान से किया।उसके बाद पूरे गांव हर्षोल्लास के साथ कलश यात्रा निकाली। जिसमें समस्त ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर ऐसा लिया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुकुंद दास महाराज जी ने कहा कि आने 22 जनवरी को हमें हर घर हर मोहल्ले और हर गली में दीपावली मनानी है। जिला संगठन मंत्री ने कहा कि इस दिन के लिए हमने 500 वर्ष इंतजार किया है।और हमारे पूर्वजों ने इसके लिए अनगिनत बलिदान दिए हैं।
चौमुहा प्रखंड (ब्लॉक) अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार भगवान राम 14 वर्ष का वनवास काटकर अपने नगर वापस आए थे। तो हमने उस दिन को दीपावली के रूप में मनाते हैं। तो इस बार तो हमारे प्रभु श्री राम लगभग 500 वर्ष बाद अयोध्या वापस आ रहे हैं तो हमें एक बहुत बड़ी दीपावाली के रूप में उस दिन को मनना है।यह हमारे लिए एक दिन नहीं यह हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है। इस मौके पर भगवत प्रसाद गुप्ता,डॉक्टर प्रहलाद,नितिन गुप्ता,बरसाना प्रखंड सयोजक गोपाल राजपूत हरिओम,माधव,अजय, तुलसी,, लाल सिंह, अर्जुन गगन रोहित तेजवीर गोलू तोताराम आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:- राजू कश्यप, मथूरा











Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com