धीमरी मे सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर बाटे प्रधानमंत्री के सदेश युक्त निशुल्क कैरी बैग
मथुरा। शुक्रवार को छाता ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम धीमरी में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत शुक्रवार को गांव धीमरी में सरकारी सस्ते गले के दुकानदार द्वारा राशन कार्ड निशुल्क राशन लेने के लिए कैरी बैग बांटे गए इन बैगों की क्षमता 10 किलो अनाज रखने की होगी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मोहन प्रकाश उपाध्याय ने बताया प्रत्येक राशन कार्ड धारक को यह कैरी बैग निशुल्क बांटना सुनिश्चित किया गया है।
बैग का वितरण सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार मोहन सिंह के द्वारा कैरी बैग वितरण किए कार्ड धारक परमा लज्जा भीम मूल सिंह मनोज सुंदर श्यामवती आदि कैरी बैग पाकर खुश नजर आए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मोहन प्रकाश उपाध्याय ने बताया कार्ड धारकों को दिए जाने वाले कैरी बैग पर प्रधानमंत्री का फोटो प्रकाशित किया गया है। और योजना का नाम लिखा है। छाता तहसील के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत के 92 हजार कैरी बैग भेजे गए है। जो सभी उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से वितरित कराए जा रहे है.
रिपोर्ट:- राजू कश्यप, मथुरा











Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com