46 डिग्री तापमान में 2 माह से बिजली कनेक्शन के लिए भटक रही महिला को नहीं मिला बिजली कनेक्शन
जागरण: मामला मथुरा के गोवर्धन तहसील अंतर्गत गोवर्धन की इंदिरा कॉलोनी का है जहां गरीब महिला धर्मवती पत्नी ओमवीर अपने दो बच्चों के साथ रहती है।
इस समय आप देख रहे हैं 45 से 46 डिग्री तापमान चल रहा है जो लगभग पिछले माह 48 से 49 डिग्री तक हो गया था उस समय भीषण गर्मी से परेशान महिला धर्मावती अपने बच्चों और स्वयं पति-पत्नी गर्मी से बचाव के लिए पंखा आदि चलाने के लिए बिजली कनेक्शन करवाने के लिए गोवर्धन बिजली घर पर ऑनलाइन आवेदन संख्या 1015483840 लेकर पहुची लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं मिल पाया। बाद में दो-तीन बार फिर महिला बिजली घर पहुंची मगर आज लगभग दो माह बीत जाने पर भी महिला को बिजली कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। फोन करने पर जेईई मनोज कुमार के द्वारा 38969 रुपयों का ऐस्टीमेटेड फीस मैसेज के जरिए भेज दिया।
वाइट - धर्मवती पत्नी ओमवीरमहिला का कहना है मुझे ₹35 स्क्वायर फीट के हिसाब से पैसे मांगे गए हैं और कहा है 2 दिन में कनेक्शन मिल जाएगा नहीं तो जहां शिकायत करनी है कर लो कुछ नहीं होगा। महिला द्वारा शासन प्रशासन से गुहार लगाते हुए योगी सरकार में अपने साथ हो रहे अन्याय के लिए मदद मांगी है। उत्तर प्रदेश में मौजूदा योगी सरकार भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली कटौती को लेकर सख्त रूख में नजर आ रही है वहीं महिला बीमार बच्चों के साथ बिजली कनेक्शन के लिए भटक रही है देखना होगा कि क्या शासन प्रशासन महिला की गुहार पर संज्ञान लेता है या योगी सरकार में यूं ही गरीबों के साथ अन्याय होता रहेगा और अधिकारियों की मनमानी चलती रहेगी।
वाइट - वीरीसिंह
रिपोर्ट:- राजू कश्यप, मथुरा











Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com