भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट अफसर रैंक प्राप्त करने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

जागरण: मथुरा/गोवर्धन तहसील अंतर्गत थाना मगोर्रा के गांव लठाकुरी के रहने वाले नौजवान गौरव कुंतल का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट अफसर रैंक प्राप्त करने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत। 






गोवर्धन तहसील अंतर्गत थाना मगोर्रा के गांव लठाकुरी के रहने वाले नौजवान गौरव कुंतल पुत्र सूबेदार रविंद्र सिंह ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट रैंक प्राप्त की तो गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल छा गया तथा लेफ्टिनेंट गौरव कुंतल के अपने पैतृक गांव में भारतीय सेना में शामिल होने के बाद प्रथम बार आगमन पर परिवारीजन और ग्रामीणों ने पर स्वागत करते हुए लेफ्टिनेंट गौरव कुंतल सम्मान में बैड बाजे के साथ देशभक्ति के गाने बजाते हुए रैली का आयोजन किया लेफ्टिनेंट गौरव कुंतल ने बताया कि मैं आर्मी स्कूल के बाद एनडीए में तैयारी की और तब मेरा सिलेक्शन भारतीय सेना में हुआ है लेफ्टिनेंट गौरव कुंतल के पिता सूबेदार रविंद्र सिंह भी भारतीय सेवा में रहकर देश सेना कर रहे हैं लेफ्टिनेंट गौरव कुंतल इस समय जम्मू में तैनात हैं। 

 रिपोर्ट:- राजू कश्यप, मथुरा

Comments

Popular Posts