आरपीएफ के जवानों द्वारा जन सेवा में पिला रहे मथुरा स्टेशन पर शरबत

जागरण:मथुरा के रेलवे जंक्शन आरपीएफ के जवानों द्वारा जन सेवा में पिला रहे शरबत । 






देश में पड रही भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है ऐसे में एक अलग ही नजारा देखने को मिला मथुरा रेलवे स्टेशन पर जहां आरपीएफ के महिला और पुरुष जवानों द्वारा अपने निजी खर्चे पर यात्रियों और क्षेत्रीय लोगों के लिए सरवत पिलाई जा रही है जिसका आनंद लेते हुए श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी छलक रही है और साथ ही स्थानीय लोग तथा स्टेशन पर कार्य करने वाले सफाई कर्मी भी शरबत का आनंद ले रहे हैं पुलिस कर्मियों की इस प्रशंसनीय सेवा के लिए हर कोई उन्हें दिल से धन्यवाद दे रहा है बातचीत करने पर आरपीएफ के जवानों ने जानकारी दी कि हम पर जब भी वक्त होता है हम इस प्रकार की सेवा जरूर करते हैं जिसमें कभी यात्रियों के लिए खाने की व्यवस्था और कभी जल सेवा शामिल है जो वह अपनी खुशी के लिए और जन सहयोग के लिए करते हैं ऐसा करके उन्हें अच्छा लगता है और वह अपनी क्षमता अनुसार एक दूसरे के सहयोग से यह कार्य करते हैं। 

रिपोर्ट:- राजू कश्यप, मथुरा

Comments

Popular Posts