मेंन लाइन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग गरीब का घर हुआ जलकर खाक बिजली विभाग ने नहीं ली कोई सुधि

जागरण: मथुरा के एक गाँव में मेंन लाइन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग गरीब का घर हुआ जलकर खाक बिजली विभाग ने नहीं ली कोई सुधि। 




मामला मथुरा के जुलहेदी गांव का है जहां रमेश पुत्र रामदयाल निवासी जाटव बस्ती जुलहेदी के घर में लगभग दोपहर के 1:30 बजे बिजली की मेंन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से भयानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरे घर को चपेट में ले लिया जिसमें प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बताया गया है घर का पूरा सामान जिसमें बाइक पैशन प्लस दो शादियों में मिला पूरा फर्नीचर सामान जिसकी कीमत लगभग 10 लख रुपए बताई जा रही है और घर बगल में खड़ी कई भुस की बुरजिया जल गुई आग को बाहर से देख पड़ोसियों ने आवाज लगाकर के छोटे बच्चे और महिलाओं को तथा पशु धन को पूरे गांव के सहयोग से निकाल लिया नहीं तो कई व्यक्तियों की जान भी जा सकती थी ग्रामीणों के अनुसार लगभग एक से डेढ़ घंटे बाद दमकल गाडी पहुंची ग्रामीणों ने बताया ना तो अभी तक कोई विधायक ना कोई सांसद की तरफ से गांव में मौका मुआयना करने के लिए पहुंचा है भीषण आग जली की घटना से ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति काफी रोष व्याप्त है ग्रामीणों का कहना है कि जब बिजली विभाग के जेईई को सूचना दी गई तो उसने कहा दो-तीन दिन बाद आकर में मौका मुआयना करूंगा अभी तो किसी भी कीमत पर नहीं आ सकता। 

रिपोर्ट:- राजू कश्यप, मथुरा

Comments

Popular Posts