समाज उत्थान के लिए निषाद मल्लाह समाज की गोवर्धन में संपन्न हुई बैठक



जागरण: गोवर्धन श्री पावन धाम गिर्राज महाराज की शरण में निषाद मल्लाह समाज की एक सभा गोवर्धन तेज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।जहां उत्तर प्रदेश हरियाणा राजस्थान आदि प्रदेशों से समाज के लोग आए ।और गोवर्धन में समाज की धर्मशाला निर्माण उत्थान के लिए धन संग्रह किया। जिसमें 6 लाख के लगभग दान आया जिसमें , कुछ घोषणा की गई ।समाज में फैली हुई बुराइयों को दूर करने के लिए संकल्प लिया। एकजुट होकर समाज के लिए हम फर्श पर बैठकर एक रायमसूरा से कार्य करें। समाज में दानदाताओं का ट्रस्ट द्वारा पट्टा डालकर सम्मान किया गया। बैठक में 150 सौ संख्या से अधिक लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने बच्चों को पढ़ने लिखाने के शिक्षा पर प्रेरित किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिराज प्रधान, समिति के अध्यक्ष भरतलाल सरपंच, महासचिव रणसिंह तोमर, नेमीचंद खंडेला, जगदीश प्रसाद तोमर कोषाध्यक्ष, भगवान सिंह महावीर प्रसाद पत्रकार निषाद तिजारा, महेंद्रसिंह निषाद ,मुन्नालाल निषाद, सुभाष आनंद महाराज, रमेश वर्मा, हरिओम वर्मा ,डॉक्टर तेजपाल सिंह ,सुरेश चंद ,जगदीश कुमार, दीपक कुमार,हरिओम सक्सेना, चंद्रपाल निषाद, शीलू सूबेदार, गोविंद, शरदसिंह, बच्चू सिंह, डॉक्टर भूषण निषाद, गुलाबचंद सतीश निषाद ,सुरेश चंद गोविंदगढ़, आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:- राजू कश्यप, मथुरा 

Comments

Popular Posts