छात्रों ने नीट की परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर री एग्जाम की मांग की।
गोवर्धन क्षेत्र के छात्र मनीष कौशिक और विजय सिंघल ने आरोप लगाया कि उन्होंने कान्हा माखन पब्लिक स्कूल मथुरा में नीट का एग्जाम दिया था जिसमें परीक्षा शुरू होने के काफी देर बाद उनको कॉपी दी गई और समय से पूर्व ही उनसे कॉफी छुड़ा ली गई। साथ ही छात्रों ने आरोप लगाया कि अन्य राज्यों के कई छात्रों के 720 में से 720 नंबर आए हैं जो कि आज तक के इतिहास में कभी नहीं हुआ है और ना ही संभव है। छात्रों का आरोप है की परीक्षा में उत्तर कई छात्रों के रैंक और नंबर एक जैसे हैं जो कि संभव नहीं है। इसके अलावा गिरधर, बसु बंसल, शिवम, अभिषेक, राम सिंह, लोकेश दुष्यंत, आदि छात्रों में भी नीट की परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया है कि कई राज्यों में नीट की परीक्षा में पेपर लीक हुआ है जिसके चलते छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। साथी उन्होंने प्रशासन से री एग्जाम करने की मांग की है देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेकर आगे क्या कार्यवाही करता है ।
रिपोर्ट:- राजु कश्यप, मथुरा












Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com