मिनेश ने किया स्टेट चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन, अब होगा प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में मुकाबला



जागरण: जनपद भरतपुर सौंख के निकटवर्ती गांव तलफरा की निशानेबाज बहु मीनेश जुरेल ने 22वीं सीनियर स्टेट 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया।
 मीनेश ने स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करके 388.2 अंक प्राप्त किये। स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन ओसियस शूटिंग रेंज जयपुर में 3 से 14 जुलाई तक हो रहा है। मीनेश का चयन इस प्रदर्शन के आधार पर प्री नेशनल के लिए हुआ है। मीनेश ने कहा है कि उनका सपना नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतना है, उन्होंने बताया कि दो साल के बेटे अथर्व के साथ अभ्यास करना मुश्किल होता है लेकिन परिवार की ओर से पूरा सहयोग रहता है, मीनेश के एम यूनिवर्सिटी की मास्टर्स ऑफ आर्ट्स की छात्रा है । 


ज्ञात हो कि मीनेश भरतपुर स्थित वॉरियर्स शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस करती है। मीनेश ने अपनी सफलता का श्रेय सास कुशमा देवी ससुर ओंकार सिंह भाई रविकांत पति व विश्व चैंपियन गोविंद सिंह कोच धारा सिंह व सभी टीम साथियों को दिया है। इस अवसर पर मीनेश को बधाई देने वालों का ताँता लग गया जिनमे मुकेश जुरेल,एम यूनिवर्सिटी के के डीन धर्मराज सिंह, अरविंद जुरेल, रेखा, दीपेंद्र चाहर, वैशाली देवी, सूबेदार कल्याण सिंह गोपाल पहाड़िया राजकुमार चौधरी एड तेजेंद्र कुंतल चंद्रसेन सुनील वलंद ब्लूश दोबरिया आदि लोग रहे।

रिपोर्ट:- राजू कश्यप, गोवर्धन

Comments

Popular Posts