Real estate Regulation Act 2017 : RERA
रियल एस्टेट रेगुलेशन एक्ट 2017 एक ऐसा कानून है जो कि क्रेता के हाथों को मजबूती प्रदान करता है और क्रेता तथा विक्रेता के बीच विश्वास व पारदर्शिता को दर्शाता है । अतः विक्रेता भवन निर्माण की गुणवत्ता के मानकों को बनाए रखें तथा भवन स्थानांतरण के 5 साल तक आधारभूत विनिर्माण में कोई खामी ना आए, इस प्रकार भवन निर्माण करता क्रेता को विश्वास में ले सकता है तथा विनिर्मित भवनों की उच्च गुणवत्ता की मानको का ध्यान रखकर , भवन को समय पर स्थानांतरण करके उपभोक्ता को आकर्षित कर सकता है ।
रियल एस्टेट रेगुलेशन एक्ट 2017 ऐसे बिल्डरों, कांट्रैक्टरो पर लगाम लगाता है जो भवन निर्माण में उच्च गुणवत्ता के मैटेरियल का प्रयोग नहीं करते हैं, जिसके कारण भवन में 5 साल के अंदर ही या फिर निर्माण के कुछ समय पश्चात ही शिकायत आ जाती है तथा बिल्डर भवन का आवंटन भी समय से नहीं करते हैं तथा भवन के निर्माण के पश्चात अनावश्यक रूप से क्रेता को परेशान करते हैं ।
ऐसे भवन निर्माता के प्रति यह कानून कठोर है तथा उन्हें श्रम कानून के तहत कुछ वर्षों की सजा के साथ जुर्माने का भी प्रावधान है।
इस कानून की प्रासंगिकता एक मई 2017 से स्पष्ट हो गई है अब बाजार में क्रेता विक्रेता के प्रति विश्वास बढ़ेगा। बाजार में अब वही विनिर्माता आ सकेंगे, जिनमें रचनात्मकता हो, उपभोक्ता विश्वसनीय हो तथा प्रतिस्पर्धात्मक हो। इससे बाजार में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा।
इस कानून को संचित रूप से धरातल पर होने से विक्रेता और क्रेता दोनों खुशहाल होंगे, जब लोग खुशी होंगे , भवन निर्माता खुश होंगे, मजदूर सुखी होगा, तब देश स्वतः ही समृद्ध हासिल कर लेगा ।
इस कानून में निर्माता भवन निर्माण का पैसा उपभोक्ता से जब लेता है तभी से यह कानून लागू हो जाता है । यह कानून सरकारी बिल्डरों तथा नगर निगम विकास प्राधिकरण , गवर्नमेंट एजेंसीज पर लागू नहीं होता तथा जो भवन निर्माता फ्लैटों को तैयार करने के उपरांत बेचते हैं उन पर भी रेरा लागू नहीं होगा ।
यह उन व्यक्तियों निर्माताओं पर लागू होगा , जो लोगों की पूंजी की उगाही करके फ्लैटों का निर्माण करते हैं । ऐसे विनिर्माताओं को क्रेताओं के 70 फीसदी पैसे की बैंक में नकदी के रूप में रखना होगा । अब इस पैसे का उपयोग भवन निर्माण के अतिरिक्त किसी और कंपनी को फंड हस्तांतरित नहीं जा सकेगा तथा उपभोक्ता को अपने पैसे के बारे में जानने का अधिकार होगा कि उसका पैसा कहां लगाया जा रहा है ।
अतः स्पष्ट है यह रेरा का यह कानून, लोगों के लिए, आत्मशक्ति की मजबूती के प्रतीक के रूप में , जिसमें क्रेता के बल को मजबूती मिलती है कि उसके द्वारा कमाया पैसा सुरक्षित है और उसका पैसा डूबाया नहीं जा सकता है।
Losses with Internet shutdown in Indian economy. इंटरनेट शटडाउन से भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान
Real estate Regulation Act 2017 : RERA
Paris climate treaty : A toughest route, पेरिस जलवायु संधि : एक कठिन डगर











Comments
Post a Comment
टिप्पणी करने के लिए धन्यवाद, आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
To publish your article, mail us at pktiwariyes.bharatjagaran@blogger.com