गांधीजी की बेसिक शिक्षा की प्रासंगिकता विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता

प्रयागराज:  ईश्वर शरण पीजी कॉलेज के तत्वाधान में 26 सितंबर 2019 दिन बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी के 150वीं जयंती पर और महाविद्यालय की स्थापना के 50 वें (स्वर्ण जयंती) वर्ष के उपलक्ष्य में गांधीजी के बेसिक शिक्षा की प्रासंगिकता विषय पर महाविद्यालय स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आनंद शंकर सिंह ने किया। इस वाद विवाद प्रतियोगिता में स्नातक व परास्नातक के विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किए और अपने अपने दृष्टिकोण से काम गांधीजी के बेसिक शिक्षा की प्रासंगिकता पर व्याख्यान दिए।

इस वाद विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉक्टर अमरजीत राम डॉ अरविंद मिश्रा डॉक्टर आलोक मिश्रा सम्मिलित रहे। निर्णायक मंडल ने प्रथम विजेता के रूप में आयुष कुमार गुप्ता b.a. तृतीय वर्ष,द्वितीय विजेता के रूप में अमन गुप्ता b.a. तृतीय वर्ष एवं तृतीय विजेता के रूप में ऋषि कुमार एम ए प्रथम सेमेस्टर और वर्षा m.a. तृतीय सेमेस्टर को पुरस्कार हेतु चयनित किया गया।

गांधीजी के बेसिक शिक्षा की प्रासंगिकता पर वाद विवाद प्रतियोगिता के अवसर पर डॉ अनुज सलूजा डॉक्टर शैलेश कुमार यादव डॉक्टर अविनाश पांडे डॉक्टर जमील अहमद डॉ अंजना श्रीवास्तव डॉक्टर शिव जी वर्मा आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन और समापन के लिए शिक्षा शास्त्र विभाग के समन्वयक और महाविद्यालय के प्राप्त डॉक्टर मान सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसे भी पढ़ें-



Comments

Popular Posts