भारत का सपना 15 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है

प्रयागराज: ईश्वर शरण पीजी कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष में वाणिज्य विभाग द्वारा इंडिया ड्रीम ऑन 5 ट्रिलियन इकोनामी विषय पर आज 19 सितंबर को अंतर महाविद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विषय की सार्थकता एवं इसके पक्ष में विचार रखने के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विभिन्न संगठन महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ आनंद शंकर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की व्यवसाय एवं प्रबंध संकाय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एके सिंघल मौजूद थे। इस वाद विवाद प्रतियोगिता के में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के पीके घोष अंग्रेजी विभाग के डॉक्टर जया कपूर ने निर्णायक मंडल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिभागियों ने समाज में स्थिरता उत्पादन क्षेत्र में बेहतरीन लेबर इंटेसिव इंडस्ट्री के जरिए शहरीकरण, आधारभूत संरचनाओं का विकास, रोजगार एवं कौशल पैदा करने की जरूरत, न्यायिक सुधार, डिजिटल अर्थव्यवस्था, उच्च शिक्षा में आधुनिकतम प्रयोगशाला स्थापित करना एवं राज्यों की भूमिका को सुनिश्चित करना आवश्यक बताया।
प्रतियोगिता के विजेताओं में बेस्ट टीम के रूप में इविंग क्रिश्चियन कॉलेज के हिमांशु जायसवाल एवं कुंवर निखिल थे। बेस्ट स्पीकर पक्ष में सीएमपी डिग्री कॉलेज की नूर सबा अंसारी और बेस्ट स्पीकर विपक्ष में एवं इंटर्जेक्टर एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज की गायत्री केसरवानी घोषित हुई।

इस प्रतियोगिता का संचालन डॉ रुचि गुप्ता कर रही थी और डॉक्टर शिव जी वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के संयोजक डॉ एसके निगम, डॉक्टर ए के अग्रवाल, डॉ प्रदीप सक्सेना, डॉ हर्ष मणि, सिंह डॉ रचना सिंह और डॉक्टर अनुजा सलूजा आदि उपस्थित रहे।



Democratic peace
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
पूर्व छात्र सम्मेलन से गुलजार हुआ ईश्वर शरण महाविद्यालय
बेलन घाटी सुर्खियों में ।
ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
ग्रीष्मावकाश के दौरान ईश्वर शरण पीजी कॉलेज के भाषा केंद्र द्वारा संचालित विशेष पाठ्यक्रम का समापन सत्र हुआ संपन्न 
बेलन घाटी एक बार फिर सुर्खियों में
अभ्युदय: नव आगंतुकों का स्वागत और पुरनियों की विदाई

जातिवाद: डॉ आनंद शंकर सिंह
जातिवाद: डॉ. शिव हर्ष सिंह
भाषा का महत्व: डॉ आनंद शंकर सिंह

Comments

Popular Posts